Chandrayaan-3 Update
Chandrayaan-3 Moon landing date and time भारत का Chandrayaan-3 चांद पर उतरने के लिए तैयार है। लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव यानी मून साउथ पोल का स्कैन कर रहा है। लैंडिंग के लिए मुफीद जगह तलाश लेने पर चंद्रयान तीन डीसेंट ऑपरेशन शुरू करेगा।
Chandrayaan-3 के चांद पर लैंड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक है। लैंडर अपने हिसाब से लैंडिंग एरिया का चुनाव करेगा। ऐसी जगह ढूंढी जा रही है जहां बोल्डर या गहरी खाई न हो।
Chandrayaan-3 latest news
Chandrayaan-3 landing date and time
Chandrayaan-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर 23 अगस्त की शाम 06:04 बजे करीब लैंड करने की संभावना है। परिस्थितियों के हिसाब से लैंडिंग टाइम को थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO की ओर से चांद पर लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। बता दें कि चांद का दक्षिणी ध्रुव बेहद खास है। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि यहां के छायादार के चरणों के अंदर बर्फ के रूप में पानी मौजूद है। चांद पर आपको गड्ढे ही गड्ढे दिखेंगे।
Chandrayaan-3 hindi
रूस का Luna 25 अंतरिक्ष पर चांद की सतह पर उतरने से चूक गया हो। लेकिन इस बार भारत अपने Chandrayaan-3 मिशन में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। इसरो के पूर्व चीफ रहे के सिवन ने भी इस पर भरोसा जताया है कि भारत चांद पर लैंड करने में जरूर सफल होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान2 से इसरो ने काफी सीख ली है और इस बार हमें जरूर सफलता मिलेगी।
हालांकि इस काम में चुनौतियां भी कम नहीं हैं। इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर ने इस बारे में कहा कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें एक साथ करना होगा। रोस्टर, सेंसर, एक्टिवेटर, कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर बाकी सभी चीजें। कहीं भी कोई भी गड़बड़ी होने पर हम मुसीबत में पड़ सकते हैं।
जुड़े रहिए chandrayaan-3 updates hindi मैं जान ने के लिए