रूस का लूना 25 हुआ क्रैश इसी बीच इंडिया के चंद्रयान-3 की राह में आई एक और बड़ी सफलता।

रूस का लूना 25 हुआ क्रैश, इंडिया के चंद्रयान-3 की राह में आई एक और बड़ी सफलता।

chandrayaan-3 live updates: अभी तक Chandrayaan 3 और Luna 25 के बीच कम्पेयर करने पर Luna 25 को आगे माना जा रहा था, लेकिन अब Luna 25 तकनीकी दिक्कत में फंस गया है। इसके बाद सिचुएशन बदल गई है। Chandrayaan 3 की बात करें तो एक और बड़ी सफलता उसको मिल गई है।

आज यानी 20 अगस्त को इसने दूसरी बार डिबूस्टिंग कर ली है। Chandrayaan 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर 17 अगस्त को अलग अलग हो गए थे। इसके बाद 18 अगस्त को पहली बार डिबूस्टिंग की गई थी। वहीं 20 अगस्त को अब दूसरी बार डिबूस्टिंग हो गई है।

Russia's Luna 25 crashed, another big success came in the way of India's Chandrayaan-3.Chandrayaan-3 news

इससे साफ है की Chandrayaan 3 की अभी तक की यात्रा एकदम सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। लेकिन इस यात्रा में आखिरी 15 से 20 मिनट काफी अहम होने वाले हैं। इस पूरी मुहिम को अंजाम देने के लिए सालों से मेहनत कर रही भारत की स्पेस

एजेंसी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO के पूर्व वैज्ञानिक और पद्मश्री विजेता एम अन्नादुरई के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस यात्रा के अहम पड़ाव होंगे। अंतिम 15 से 20 मिनट। जब लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर तय जगह पर लैंडिंग करेगा।

Chandrayaan-3 को सॉफ्ट लैंडिंग करने में 20 से 30 मिनट का समय लगेगा। यह एक ऑटोमेटिक गतिविधि होगी। इसरो के मिशन साइंटिस्ट इसे एक दिन पहले यानी 22 अगस्त को ही प्रोग्राम कर देंगे। लेकिन विक्रम की लैंडिंग ऑटोमैटिक होगी।

यानी सब कुछ विक्रम और चांद की सतह के बीच होगा। इससे पहले इसरो रात 02:00 बजे चन्द्रयान टीम के विक्रम लैंडर को डिबूस्टिंग के जरिए चंद्रमा के और करीब लाएगा। बूस्टिंग यानी स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार को धीमी करना। इस ऑपरेशन

के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 30 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर रह जाने की उम्मीद है। सबसे कम दूरी से ही 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा। 23 अगस्त को लैंडिंग में समस्या आती है तो एक महीने बाद फिर से प्रयास होगा क्योंकि चंद्रयान तीन को अगली सुबह का इंतजार करना होगा,

जो वह 28 दिन बाद होगी। यानी एक बात साफ है कि 23 अगस्त की शाम Chandrayaan 3 और पूरे भारतवासियों के लिए खास होने वाली है। जैसे जैसे चंद्रयान तीन का सफर आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे देश के करोड़ों लोगों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। वहीं लूना 25 की बात करें तो पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि लूना 25 31 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड कर जाएगा।

लेकिन शनिवार रात खबर आई कि इसमें कुछ तकनीकी समस्या आ गई है। रूस की स्पेस एजेंसी रॉस कॉसमॉस ने एक बयान में कहा है कि लैंडिंग से पहले कक्षा में स्थानांतरित करने के लिए थ्रस्टर्स चलाया गया था। ऑपरेशन के दौरान लूना 25 के ऑटोमैटिक स्टेशन में एक इमरजेंसी की स्थिति सामने आई, जिसने थ्रेशर ऑन करने की अनुमति नहीं दी।

Russia's Luna 25 crashed, another big success came in the way of India's Chandrayaan-3.Chandrayaan-3 update

यानी उसके सॉफ्टवेयर में कुछ गड़बड़ी थी। रूसी स्पेस एजेंसी की ऑर्बिट बदलने की जो तय योजना थी, उसके अनुसार लूना 25 में एक ऑनलाइन कंप्यूटर लगा है, जो ऑटोमेटिकली अपना रास्ता यानी ऑर्बिट सलेक्ट कर लेता है।

उसे कब, किस समय, किस ऊंचाई पर जाना है, वह पता लगा लेता है और उसी हिसाब से चलता है। लेकिन ऑटोमैटिक ऑनबोर्ड कंप्यूटर पर इमरजेंसी हुई। किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से, जिसकी जांच की

जा रही है। रूसी स्पेस एजेंसी ने कहा है कि हम काम को सही करने के लिए ऑरकुट पर नहीं जा सकते। इसमें थोड़ा सा समय लगेगा। अब आगे Luna 25 का क्या होता है, यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल करोड़ों देशवासियों की नजरें चंद्रयान तीन पर लगी हुई हैं।

Chandrayaan-3 moon landing date- 23 August 2023

Leave a Comment