Chandrayaan -3 का Vikram lander चांद पर कब और किस तराह करेगा लैंड
Chandrayaan -3 के vikram lander ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद यह संदेश भेजा है। मुझे यहां तक लाने के लिए धन्यवाद मेरे दोस्त। विक्रम लैंडर 17 अगस्त को 01:15 बजे पर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो चुका है।
इसी के साथ Chandrayaan -3 का vikram lander चंद्रमा की सतह के बहुत करीब पहुंच गया है।
Chandrayaan-3, Vikram lander latest update
Chandrayaan-3: 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था, जहां से उसने पहली बार चंद्रमा की तस्वीरें भेजी थी। उस समय चंद्रयान थ्री चंद्रमा की सतह से 153 किलोमीटर दूरी पर था,
लेकिन अब प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद vikram lander की रफ्तार धीमी कर दी जाएगी और धीरे धीरे विक्रम लैंडर चंद्रमा के और करीब आता जाएगा और फिर चंद्रमा की सतह से 30 किलोमीटर दूरी से 23 अगस्त को विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी।
चंद्रमा की सबसे पास वाली कक्षा में परिक्रमा करते हुए vikram lander नाइंटी डिग्री घूमेगा और फिर थ्रस्टर्स की मदद से रफ्तार कम करते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित लैंडिंग करेगा और इस तरह से भारत एक नया कीर्तिमान रचेगा।
जितना हो सके इस पोस्ट को शेयर करे ताकि और को लोगों को भी जानकारी मिल सके और वो भी vikram lander की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कामना कर सके धन्यवाद।